बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की

दंतेवाड़ा :  बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप सहपरिवार शुक्रवार दंतेवाड़ा पहुंचे, दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया | सांसद महेश कश्यप के साथ चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल भी दंतेवाड़ा पहुंचे जिनका भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया |

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की | बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया,सांसद महेश कश्यप ने नवरात्री एवं दशहरा के पावन पर्व की प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दिया |









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments