रायपुर के समोदा गौठान में 16 गौ वंशों की मौत,जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम

रायपुर के समोदा गौठान में 16 गौ वंशों की मौत,जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम

 आरंग : नगर पंचायत समोदा में बीते दिनों गौठान में लगभग 16 गौ वंशों की मौत हो जाने की बात सामने आई थी। गौठान में गायों की मौत मामले की जांच करने शनिवार को कांग्रेस की टीम समोदा गौठान पहुंची और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जांच दल के सदस्य मृत गौवंशों को देखने पहुंचे, जहां कुत्ते, चील और कौए उनके अवशेषों को नोच रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के जांच दल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गौवंशों की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विकास उपाध्याय ने कहा, निरीक्षण के दौरान हमने पाया कि यहां 17-18 गोवंश की लाश पड़ी है, लेकिन उनकी मौत के बाद उन्हें सम्मानजनक तरीके से दफनाना चाहिए था न कि चील-कौवों के हवाले छोड़ देना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

जांच समिति के संयोजक विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, कोमल साहू जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सरकार बने दो साल हो गए हैं। भाजपा गोवंश के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जब-जब भाजपा की सरकार बनती है सबसे ज्यादा गौ तस्करी और गोवंश की हत्या होती है। छत्तीसगढ़ के चारों तरफ ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से गोवंश बाहर जाता है। उन्हें काटकर बेचा जा रहा है।

पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश में गौवंश के साथ-साथ किसानों की हालत भी खराब है। गायों की दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। वहीं रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि गौमाताओं की असामायिक मौत भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाती है। ये लोग योजना बनाने की बात करते आ रहे हैं, लेकिन कौन सी योजना बना रहे है किसी को पता नहीं है। रेत खदान होने से समोदा में DMF या रॉयल्टी से बहुत राशि आती है, कम से कम इसी से गौमाता की रक्षा कर लें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments