छुरिया : महतारी वंदन एक्सप्रेस से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब की तस्करी के पीछे मुख्य सरगना आखिर कौन है किसके लिये यह महाराष्ट्र निर्मित देशी दारु अवैध तरीके से परिवहन कर वाहन चालक द्वारा लायी जा रही थी क्योंकि वाहन चालक अपने लिये तो नहीं ला रहा होगा ऐसे में इसके सरगना को क्या पकड़ पायेगी छुरिया पुलिस। क्या इस मुख्य शराब तस्कर को कोई संरक्षण मिला हुआ था जो बेखौफ होकर शासकीय वाहन का उपयोग कर अवैध कारोबार को अंज़ाम देते नजर आया है।
पुलिस थाना छुरिया से उप निरीक्षक ओम साहू से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी और फरार आरोपी अभी तक दोनों पकड़ से बाहर हैं उन दोनों के मोबाईल बंद आ रहे हैं लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। बीएमओ छुरिया ने भी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है जैसा कि पुलिस द्वारा वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है इसलिये बीएमओ छुरिया की रिपोर्ट को संलग्न कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
बीएमओ छुरिया ने कहा कि महतारी वंदन एक्सप्रेस किसी तीसरी पार्टी के द्वारा संचालित होती है इसका सारा रिकार्ड उनकी लॉग बुक में होता है हमारे अस्पताल में आने वाली महतारी की जानकारी होती है और महतारी एक्सप्रेस (102 और 108 ) का नियंत्रण उनके कम्पनी जय अम्बे एजेन्सी द्वारा ही होता है यह जानकारी उनसे ही मिल पायेगी। चूंकि वाहन को वाहन चालक द्वारा उपयोग में लिया गया है इसकी सूचना मैंने अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ छुरिया थाना में एफआईआर करा दी है।
पुलिसा थाना छुरिया द्वारा महतारी वंदन एक्सप्रेस 102 में अवैध शराब तस्करी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर वाहन चालक को जेल भेज दिया गया है लेकिन वाहन में बैठे एक और व्यक्ति जो रात के अंधेरे में फरार हो गया था उसे अभी तक छुरिया पुलिस नहीं पकड़ पायी है उसका नाम बाबा साहू बताया जा रहा है जो ग्राम साल्हेटोला का है। जब तक बाबा साहू पकड़ में नहीं आता है तब तक और कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पायेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस अवैध शराब के व्यापार के मुख्य सरगना ग्राम कल्लूटोला का होना पता चला है। इसके तार छुरिया और गैंदाटोला से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। जानकार लोगों ने बताया कि ये लोग रात के अंधेरे में गैंदाटोला क्षेत्र में भी शराब तस्करी का काम करते थे। छुरिया पुलिस को कल्लूटोला छुरिया और गैंदाटोला में बिछे तार के जाल को जल्द से जल्द पता करना चाहिये।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments