नया GST रेट की वजह से Harley-Davidson की मोटरसाइकिलें हुईं महंगी,जानें कीमत

नया GST रेट की वजह से Harley-Davidson की मोटरसाइकिलें हुईं महंगी,जानें कीमत

नई दिल्‍ली : भारत में नया GST रेट लागू होने के बाद कई वाहन निर्माता कंपनियों की गाड़ियों की कीमत में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिले है। इस लिस्ट में Harley-Davidson भी शामिल है। कंपनी की सभी मोटरसाइकिल लाइनअप पर बड़ा असर देखने के लिए मिला है। कंपनी की सभी मोटरसाइकिल 350cc से ऊपर हैं और इन पर 40% टैक्स रेट लागू हो गया है। इसका नतीजा यह है कि कई की कीमतों में 1.03 लाख रुपये से लेकर 3.45 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

Harley-Davidson की मोटरसाइकिलों की नई कीमतें

Harley-Davidson के मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
Street Glide ₹ 39.30 लाख ₹ 42.50 लाख ₹ 3.20 लाख
Road Glide ₹ 42.30 लाख ₹ 45.75 लाख ₹ 3.45 लाख
Street Bob ₹ 18.77 लाख ₹ 20.23 लाख ₹ 1.46 लाख
Breakout ₹ 31.79 लाख ₹ 34.36 लाख ₹ 2.57 लाख
Fat Boy ₹ 25.90 लाख ₹ 28.03 लाख ₹ 2.13 लाख
Heritage Classic ₹ 23.85 लाख ₹ 25.71 लाख ₹ 1.86 लाख
Pan America 1250 Special ₹ 25.10 लाख ₹ 27.16 लाख ₹ 2.06 लाख
Nightster ₹ 13.51 लाख ₹ 14.54 लाख ₹ 1.03 लाख
Nightster Special ₹ 14.29 लाख ₹ 15.38 लाख ₹ 1.09 लाख
Sportster S ₹ 16.70 लाख ₹ 18.05 लाख ₹ 1.35 लाख

Harley-Davidson X440 की कीमत नहीं बदली

Harley-Davidson X440 की कीमत बढ़ाई नहीं गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह इस बाइक पर टैक्स बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाएगी और ग्राहकों तक इसका असर नहीं पहुंचने देगी। इसी वजह से X440 अब भी एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख से 2.80 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है।

टूरिंग रेंज पर सबसे बड़ा असर

कीमतों में सबसे ज्यादा असर Harley-Davidson की प्रीमियम टूरिंग मोटरसाइकिलों पर पड़ा है। उदाहरण के लिए, Road Glide की एक्स-शोरूम कीमत 42.30 लाख रुपये से बढ़कर अब 45.75 लाख रुपये हो गई है, यानी इस मॉडल पर 3.45 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Sport और Cruiser रेंज की मोटरसाइकिल भी अब पहले से काफी महंगी हो गई हैं।

 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments