नई दिल्ली : Hero MotoCorp ने हाल ही में अपनी 100cc और 125cc बाइक लाइनअप की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। नई GST 2.0 दर के लागू होने के बाद, Hero की मोटरसाइकिलों की कीमतों में 5,000 रुपये से 7,000 रुपये तक की कमी की गई है। अगर आप Hero की बाइक लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। आइए विस्तार में जानते हैं कि किस Hero की किस मोटरसाइकिल की कीमत में कितनी कमी की गई है?
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
Hero मोटरसाइकिलों की नई कीमत की लिस्ट
Hero Bikes
|
वेरिएंट |
पुरानी कीमत (एक्सशोरूम) |
नई कीमत (एक्सशोरूम) |
बचत
|
HF 100 |
Base |
₹63,718 |
₹58,739 |
₹4,979
|
Passion Plus |
Drum |
₹83,191 |
₹76,691 |
₹6,499
|
Splendor Plus |
Drum |
₹80,166 |
₹73,902
|
₹6,263 |
i3S |
₹81,416 |
₹75,055 |
₹6,360
|
|
Xtec |
₹83,991 |
₹77,428 |
₹6,563 |
|
Xtec 2.0
|
₹87,291 |
₹79,964 |
₹7,327 |
|
HF Deluxe
|
Kick |
₹60,370 |
₹55,992 |
₹4,378 |
Self
|
₹64,860 |
₹59,792 |
₹5,067 |
|
i3S |
₹72,008
|
₹66,382 |
₹5,625 |
|
Pro |
₹74,290 |
₹68,485 |
₹5,804 |
|
Super Splendor Xtec |
Disc |
₹92,848 |
₹85,594 |
₹7,253 |
Drum |
₹88,948 |
₹81,998 |
₹6,949 |
|
Glamour |
Disc |
₹91,934 |
₹84,751 |
₹7,182 |
Drum |
₹87,934 |
₹81,063 |
₹6,870 |
|
Glamour Xtec |
Disc |
₹95,834 |
₹88,346 |
₹7,487 |
Drum |
₹91,234 |
₹84,106 |
₹7,127 |
|
Glamour X 125 |
Disc |
₹99,999 |
₹92,186 |
₹7,821 |
Drum |
₹89,999 |
₹82,967 |
₹7,031 |
|
Xtreme 125R |
ABS (Split Seat & SingleSeat) |
₹1,00,514 |
₹94,504 |
₹6,010 |
IBS |
₹98,839 |
₹91,116 |
₹7,722 |
Hero Splendor Plus की नई कीमत
Hero Splendor Plus, जो भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 100cc बाइक है, उसकी कीमत में 7,327 रुपये तक की कमी आई है। यह बाइक अब और भी किफायती हो गई है, जिससे यह और भी ज्यादा सवारों के लिए उपलब्ध होगी।
Hero Xtreme 125R की कीमत में बदलाव
Hero Xtreme 125R, जो अब तक 94,504 रुपये की कीमत पर उपलब्ध थी, अब उसमें भी 7,722 रुपये तक की कमी आई है। यह बाइक अपनी शानदार डिजाइन और आकर्षक फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है, और अब GST कटौती के बाद और भी किफायती हो गई है। हालांकि, Xtreme 125R के एक नए वर्जन के आने की उम्मीद है, जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। हालांकि, अगर आप Hero Xtreme 125R खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़े और समय के लिए रुकना बेहतर हो सकता है।
Comments