बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : खेल गांव बारगांव के छात्र/छात्राएं हॉकी खेल में अपनी खास पहचान बना रही है,ये खिलाड़ी न सिर्फ बारगांव के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं. बारगांव की हॉकी की नर्सरी नई प्रतिभाओं को निखारने और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,बच्चों की तुलना यूं ही नहीं आने वाले सुनहरे कल से की जाती है,ये बच्चे ही होते हैं जो अपने परिवार,अपने क्षेत्र और राज्य सहित देश का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करते हैं पुनः खेल गांव बारगांव अंचल से 08 खिलाड़ियों ने ऐसा ही कुछ किया है, 25 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में दिनांक 12/10/2025 से 15/10/2025 तक आयोजित होनी जा रही है,जिसमें बेरला ब्लॉक के अंतर्गत खेल गांव बारगांव से हॉकी खेल में 04 बालक एवं 04 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ग के लिए हुआ है, चयनित होने वाले खिलाड़ी अंडर 17 (बालक वर्ग ) में चिंताराम पटेल कक्षा 11वी,करण लाल कक्षा 10 वी,ओमकार निषाद कक्षा 10 वी,कुलदीप कुमार कक्षा 10 वी(हाई स्कूल खर्रा),अंडर 17 (बालिका वर्ग) में लोकेश्वरी साहू कक्षा 10 वी,ममता पाल कक्षा 10 वी,कावेरी साहू कक्षा 10 वी,खुशी कुर्रे कक्षा 10 वी इन सभी खिलाड़ियों ने राजनादगांव में अयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता के खेल मैदान में अपने–अपने कलात्मक,रचनात्मक और उम्दा खेल का दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों व निर्णायकों को अपने तरफ आकर्षित कर सराहना प्राप्त की और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया सभी खिलाड़ी दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करेंगे और अपने गांव सहित जिले का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराएंगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 05 जोन में बाटा गया, रायपुर,दुर्ग, बिलासपुर,बस्तर एवं सरगुजा के बीच रोचक एवं कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - जनसंपर्क बना कर { हाथ } संपर्क है
खेल गांव बारगांव की मिट्टी में हॉकी खेल का जुनून रचा–बसा–व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू ने चयनित सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गांव बारगांव की मिट्टी में हॉकी खेल का जुनून रचा–बसा है,यह एक गौरव का क्षण है,कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 08 खिलाड़ियों का चयन होना खेल गांव बारगांव अंचल सहित जिले वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है चयनित सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और परिश्रम का सूखत परिमाण है,सभी खिलाड़ियों ने संभाग स्तर में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया इनकी यह सफलता खिलाड़ियों के माता,पिता,विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है,इनकी इस उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी,खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है,जो खिलाडियों में आत्मविश्वास,अनुशासन और टीम भावना का विकास करती है, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है सभी खिलाड़ी दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करेंगे
प्राचार्य तीक्ष्ण साहू ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू के कड़ी मेहनत और परिश्रम से उनके कुशल मार्गदर्शन में छात्र/छात्राएं निरंतर खेल में आगे बढ़ रहे है,बच्चे खेल में नई कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा रहे है,पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी बारगांव हॉकी मैदान से 20 बच्चों का चयन राज्य स्तर पर होना गौरवान्वित की बात है,छात्र/ छात्राओं की यह उपबल्धि न केवल विद्यालय सहित पूरे अंचल के लिए गर्व की बात है,सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र,छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना।

Comments