इण्डियन पब्लिक हाई स्कूल के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवम प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान

इण्डियन पब्लिक हाई स्कूल के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवम प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  : सत्र 2024-25 इण्डियन पब्लिक हाई स्कूल छुरा के जिन विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवम प्रयास आवासीय विद्यालय जैसे विविध प्रतियोगी परीक्षा मे हुआ था उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर इण्डियन पब्लिक हाई स्कूल ने सम्मान प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।सत्र 2024- 25 में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियो का चयन हुआ है जिनमें तमन्ना कंवर, अभ्युदय शुक्ला, रिया भोई, सुजल सेन, पायल चंद्राकार, पीयुषा साहू, सिद्धि साहू, प्रांजल यादव, अनंत साहू, सोनम लहरे, प्रणीता सोनी, देवेश्वरी कंवर, गौरव सिन्हा, शुभम कंवर, मेघा दीवान, हनिप्रज्ञा ध्रुव, डिगेश दिवान और ओमिशा कंवर, प्रमुख रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - जनसंपर्क बना कर { हाथ } संपर्क है 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  एस आर निषाद, रुपनाथ बंजारे, पुनीत ठाकुर,  ठागेश चंद्राकार और लेखनारायण सोनी  रहे।विद्यार्थियों के साथ साथ उनके पालक की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में सराहनीय रही सब ने विद्यार्थियो की इस उपलब्धि और स्कूल की इस पहल को सराहा ।इस कार्यक्रम में  प्रीतम साहू (संस्था प्रमुख),  रेवेंद्र दीक्षित (एच.ओ.डी.), श्रीमती शशि तिवारी (प्राचार्य), श्रीमती प्राची साहू(विद्यालय प्रबंधक), नंदेश्वरी साहू, सोनिया सोनी, मंगला राजपूत, यमुना नेताम, टिकेश्वरी रात्रे, प्रेरणा साहू, दिशा साहू, रागिनी यादव, मुस्कान चंद्राकार, कीर्ति पटेल, ऊषा यादव, भारती यादव, शैलेंदी साहू, मोनिका यादव, नाहिद खान, वीना साहू, गुंजिता साहू, चित्ररेखा यदु, प्रियंका चंद्राकर, अंजुरानी द्विवेदी, सिमरन बानो, सुनीता निषाद, मनोज साहू, बिरेंद्र साहू, टेकराज दंडसेना, कन्हैया सोनवानी, मोहेंद्र कुमार ध्रुव, डिगेश बघेल एवं समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments