पीएम कौशल विकास योजना : 8 हजार रुपए मिलना शुरू ,जानें क्या है पात्रता

पीएम कौशल विकास योजना : 8 हजार रुपए मिलना शुरू ,जानें क्या है पात्रता

अगर आप एक ऐसे युवा हैं जो पढ़े-लिखे तो है परंतु आप में कौशल की कमी है तो आपको पीएम कौशल विकास योजना से लाभ लेना चाहिए। इस तरह से सरकार का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराना है।

इस तरह से जो युवा इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इनको पीएम कौशल विकास योजना पंजीकरण करना अनिवार्य है। बताते चलें कि योजना के अंतर्गत युवाओं को यह मौका मिलता है कि वे अपना स्वरोजगार कर सकते हैं या फिर देश की किसी कंपनी में आसानी के साथ नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।

यदि आप नहीं जानते कि पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है तो इसके लिए यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। आज आपको इस आर्टिकल में हम जानकारी देंगे कि इस योजना के आवेदन के लिए अहम कागजात, पात्रता शर्तें, योजना के उद्देश्य और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि कौन सी रखी गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - ननकी को ननकी स नही कुंवर सा जैसा मान देना होगा 

पीएम कौशल विकास योजना 2025

पीएम कौशल विकास योजना को हमारे देश के उन सब युवाओं के लिए लाया गया है जो अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह योजना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साल 2015 में शुरू की थी।

तब से ही इस योजना के माध्यम से युवाओं को बेरोजगारी से राहत प्रदान करने के लिए मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। इस तरह से यह योजना उन सब युवाओं के लिए बेहद कारगर है जो वित्तीय तौर पर कमजोर परिवारों से हैं। बताते चलें कि योजना के अंतर्गत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ में हर महीने 8 हजार रुपए की वित्तीय मदद भी मिलती है।

PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025 Overview

विभाग का नाम कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
योजना का नाम पीएम कौशल विकास योजना
योजना की शुरुआत वर्ष 2015
योग्यता 10वी 12वी पास के लिए
आयु 15 वर्ष से 45 वर्ष
उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कार्य कुशलता को बढ़ाना
लाभ निशुल्क प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे ₹8000 प्रतिमाह
लाभार्थी भारत के समस्त पात्र युवा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
Category Sarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइट https://www.msde.gov.in/

पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को हमारी सरकार की तरफ से इस मकसद से लाया गया है ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार हेतु मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाए। इस तरह से सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी बनाए गए युवाओं को 40 तरह के क्षेत्रों में मुफ्त में प्रशिक्षण देती है।

सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि युवाओं को सरकार की वित्तीय तंगी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए मासिक प्रशिक्षण के दौरान 8000 रूपए की राशि भी लाभुकों को मिलती है।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता

अगर आप पीएम कौशल विकास योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इसके लिए पात्रता मानदंड कौन से हैं:-

  1. योजना के आवेदन हेतु अनिवार्य है कि युवा भारत का नागरिक हो।
  2. युवा की उम्र 15 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के बीच में हो।
  3. आवश्यक है कि युवा कहीं पर भी नौकरी ना करता हो क्योंकि यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए है।
  4. युवा ने कम से कम दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  5. जिन लोगों ने अपनी शिक्षा को किसी वजह से बीच में ही छोड़ दिया है तो पीएम कौशल विकास योजना का इन्हें भी लाभ मिलता है।
  6. पंजीकरण करने के लिए युवा के पास सभी आवश्यक दस्तावेज और बैंक में खाता होना चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

देश के जो युवा पीएम कौशल विकास योजना पंजीकरण करना चाहते हैं तो इनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता विवरण
  7. रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  8. मोबाइल नंबर

पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमने नीचे एक बहुत ही सरल सा तरीका बताया है जिसे आप दोहरा सकते हैं:-

  1. सबसे शुरुआत में आपको कौशल विकास योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  2. यहां पर अब आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसमें आपको पंजीकरण वाले विकल्प को क्लिक करना है।
  3. तुरंत ही अब एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां पर आपको जरूरी विवरण लिखना है और इस तरह से लॉगिन आईडी और पासवर्ड को बना लेना है।
  4. अब अगले चरण में आपको पीएम कौशल विकास योजना के होम पेज पर दोबारा जाना है और लॉगिन कर लेना है।
  5. लॉगिन होने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको सही से भर लेना है।
  6. पंजीकरण फार्म भरकर फिर आपको सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  7. फिर सबसे आखिर में आपको सबमिट वाला बटन दबा देना है ताकि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments