सरगुजा : सूचना का अधिकार कानून आम आदमी को जानकारी हासिल करने के लिए बनाई गई है। ताकि सामाजिक विषयों पर पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन नगर पंचायत लखनपुर में एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कुछ खास विषयों पर जानकारी मांगा जाना विवाद का वज़ह बन गया है। इतना ही नहीं मामला थाने तक पहुंच गई है। सरगुजा जिले का लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय किसी न किसी विवादित मामले को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है।इसी फेहरिस्त मे नगर पंचायत कार्यालय में आरटीआई कार्यकर्ता और वार्डपार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू के दरमियान हुये गाली गलौज का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पूरे नगर पंचायत में विवाद का चर्चा गरम है। प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता विकास गर्ग उर्फ (बाबू चिनार) 13 अक्टूबर दिन सोमवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। कार्यालय से कुछ विषयों पर जानकारी प्राप्त करने हेतु अंग्रेजी में सूचना का अधिकार कानून के तहत आवेदन लगाया था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - ननकी को ननकी स नही कुंवर सा जैसा मान देना होगा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी ने हिंदी में सूचना का अधिकार आवेदन लगाने कहकर रिसीव देने से मना कर दिया ।
इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष पति व पार्षद दिनेश साहू वहां पहुंचे और विकास गर्ग उर्फ बाबू चिनार को समझाइश देने लगे। बात बढ़ गई दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।विवाद गाली गलौज तक पहुंच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल पूर्व में भी विकास गर्ग द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में जानकारी प्राप्त करने आरटीआई आवेदन पेश किया गया है। जिसे लेकर भी आरटीआई कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कार्यालय के बीच विवाद की लक्ष्मण रेखा खींची हुई है। आरटीआई दरखास्त पेश करने के बाद से

आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
फिलहाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू,पार्षद दिनेश साहू नगर पंचायत कर्मचारीयों के साथ लखनपुर पुलिस थाना पहुंच आरटीआई कार्यकर्ता विकास गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने दरखास्त पेश किया गया। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कर्मिक हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता विकास गर्ग उर्फ बाबू चिनार ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति तथा वार्ड पार्षद दिनेश साहू के खिलाफ लिखित आवेदन पेश कर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन में विकास गर्ग ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा अपील आवेदन नहीं लिये जाने तथा दिनेश साहू (पार्षद) द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का जिक्र करते हुये दिनेश साहू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के पेश आवेदन के आधार पर लखनपुर पुलिस मामले की तहकीकात करने जुटी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments