एक साथ 2 फसलें उगाना चाहते हैं तो इस तरह करें स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन की खेती

एक साथ 2 फसलें उगाना चाहते हैं तो इस तरह करें स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन की खेती

 भारत अब कृषि के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.पारंपरिक कृषि विधियों के साथ-साथ भारत अब तकनीकी को भी कृषि में शामिल कर रहा है. ऐसे में सहफसली खेती अब किसानों के लिए सिर्फ एक तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि यह उत्पादन बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक प्रभावी तरीका बन गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग फसलों का संयोजन न केवल कीट और रोगों से बचाव करता है, बल्कि जल संरक्षण और मृदा कटाव को भी कम करता है, जिससे खेती और पर्यावरण दोनों का फायदा होता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती के साथ-साथ लहसुन की खेती किस प्रकार से की जाए. अगर आप भी एक साथ 2 फसलें उगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - ननकी को ननकी स नही कुंवर सा जैसा मान देना होगा 

स्ट्रॉबेरी और लहसुन की खेती एक साथ की जा सकती है क्योंकि यह दोनों एक ही मौसम में उगाई जाने वाली दो फसले हैं. गौरतलब है कि स्ट्रॉबेरी और लहसुन की सहफसली खेती एक लाभकारी विकल्प है. स्ट्रॉबेरी की फसल जमीन पर ढकाव का काम करती है, जिससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और लहसुन को पर्याप्त पोषण मिलता है. वहीं, लहसुन की खुशबू और जैविक तत्व स्ट्रॉबेरी के कीट और रोगों को कम करने में मदद करते हैं. इस संयोजन से दोनों फसलों का उत्पादन बढ़ता है.

कैसे करें स्ट्रॉबेरी और लहसुन की सहफसली खेती
कृषि विज्ञान केंद्र, सुलतानपुर में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. सी. के. त्रिपाठी बताते हैं कि अगर आप भी स्ट्रॉबेरी और लहसुन की सहफसली खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले खेत में मोटे-मोटे मिट्टी के मेड़ बनाना चाहिए. स्ट्रॉबेरी के पौधों को मेड़ के बिल्कुल बीच में रोपना चाहिए, जबकि लहसुन की फलियों को मेड़ के किनारे पर बोना चाहिए. इसके साथ ही, मिट्टी के मेड़ पर मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल करने से दोनों फसलें अच्छे तरीके से विकसित होंगी और खरपतवार आदि नहीं उगेंगे, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होता है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments