सैमसंग ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत गैलेक्सी M17 5G को भारत में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम थी। आज से इस शानदार डिवाइस की सेल शुरू हो गई है। अगर आप एक किफायती कीमत पर फीचर्स से भरपूर फोन की तलाश में हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी M17 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें कई खास AI फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जो आपका काफी काम आसान कर देंगे। सैमसंग गैलेक्सी M17 5G अपने पिछले मॉडल के स्टॉक से बाहर होने के कुछ ही दिनों बाद लॉन्च किया गया, जिससे यूजर्स के पास अब नया मॉडल खरीदने का सही मौका है। चलिए डिवाइस की कीमत और फीचर्स जानते हैं...
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - ननकी को ननकी स नही कुंवर सा जैसा मान देना होगा
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो डिवाइस के बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये है जिसमें आपको 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि डिवाइस के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। गैलेक्सी M17 5G मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है। डिवाइस की सेल भारत में 13 अक्टूबर, 2025 यानी आज से अमेजन, सैमसंग इंडिया वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy M17 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस डिवाइस में आपको 6.7-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 1100nits HBM तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन 6nm बेस्ड Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
ये भी पढ़े : फ्लैगशिप Vivo X300 सीरीज हुई लॉन्च,जानें कीमत और खूबियां
Samsung Galaxy M17 5G के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस को छह साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments