खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी घरेलू टिप्स अप्लाई करते हैं कभी महंगे महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। कई बार स्किन ट्रीटमेंट कराते हैं, जिसमें खूब पैसा लगता है। कुछ दिनों तक चेहरा तो चमकता है, इसके बाद चेहरा बेजान भी हो जाता है।
चेहरे की चमक के लिए आप ज्यादा कुछ नहीं करना बस अपने किचन में पड़े इन चीजों से स्किनकेयर कर सकती हैं। आप फ्रोजन स्किनकेयर कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा। यदि आप इसे अपने रुटीन में शामिल करें, तो यह आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देगा।
पपीता और करी पत्ता आइस क्यूब्स
पपीते में एंजाइम होते है, जो स्किन को साफ रखते हैं। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इन दोनों जोड़ स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है और चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए
कैसे बनाएं
सबसे पहले आप दो बड़े चम्मच पके पपीते के गूदे को एक मुट्ठी ताज करी पत्ता के साथ मिक्स करें और थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसको छान लें। अब इसे आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर लें। यह मिश्रण आपके त्वचा को चमकदार बनाएगा।
केसर और कच्चे दूध का आइस क्यूब्स
केसर का इस्तेमाल रंगत निखारने के लिए किया जाता है। कच्चा दूध क्लींजर के रुप में यूज किया जाता है। यह एक प्रकार का मॉइस्चराइजर है। इस मिश्रण का आइस क्यूब त्वचा को मिनटों में चमता देता है।
कैसे बनाएं
इसके लिए आप 4-5 केसर के धागे लें और 2 बड़े चम्मच कच्चे दूध में 30 मिनट के लिए इसको भिगो के रख दें। फिर इस मिश्रण को आप आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर लें। ये पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर चमक आती है।
पुदीना, धनिया और करी पत्ता आइस क्यूब्स
यह क्यूब्स त्वचा को डिटॉक्स करता है। पुदीना और धनिया में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों को कम करते हैं।
कैसे बनाएं
इसके लिए सबसे पहले आप एक मुट्ठी पुदीना, धनिया और कढ़ी पत्ते को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड कर लीजिए। आप इसे छान सकते हैं। इसके बाद आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर सकते हैं। इसके प्रयोग से आपको एक्ने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा, यह चेहरे को अंदर से डिटॉक्स करता है।
टमाटर आइस क्यूब्स
टमाटर में प्राकृतिक तौर पर ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। ये टैनिंग को दूर करता है, इसके साथ ही ऑयल को भी नियंत्रित करता है।
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए टमाटर को ब्लेंड कर लें। अब इस जूस को छान लें। छाने हुए रस को आप सीधे आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर लें।
कैसे करें इसका इस्तेमाल
आप इन क्यूब्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। आप अपने चेहरे को साफ करने के बाद ही आइस क्यूब को कपड़े या रूमाल में लपेटकर और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर 1 या 2 मिनट तक गोल-गोल घुमाएं व मसाज करते रहें। इसको आप डायरेक्ट चेहरे पर न लगाएं।
Comments