नहीं रहे अभिनेता पंकज धीर,महाभारत में निभाया था कर्ण का आइकॉनिक किरदार

नहीं रहे अभिनेता पंकज धीर,महाभारत में निभाया था कर्ण का आइकॉनिक किरदार

सिनेमा जगत से इस वक्त की बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए पंकज धीर का जाना जाता था। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। 

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं को तौर पर पंकज धीर को जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रही। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पंकज की तबीयत कैंसर के चलते काफी खराब चल रही थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला और वह दुनिया को अलविदा को कहकर चले गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाभारत टीवी शो में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है। पंकज और फिरोज असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अपने दोस्त की मौत के गम पर फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- अलविदा मेरे दोस्त हम आपको काफी याद करेंगे।

कुल मिलाकर कहा जाए तो पंकज का यूं अचानक से दुनिया से चले जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और तमाम लोग सोशल मीडिया पर पंकज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

कब होगा अंतिम संस्कार

सिंटा (CINTAA) के पू्र्व महासचिव रहे पंकज धीर की मौत की चर्चा हर तरफ हो रही है। गौर किया जाए उनके अंतिम संस्कार की तरफ तो आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के करीब विले पार्ले, वेस्ट मुंबई में किया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments