धनतेरस तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

धनतेरस तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

अक्टूबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जा रहे हैं। खासकर, धनतेरस, दीवाली और छठ पूजा आने वाले दिनों में मनाए जाएंगे। इस दौरान कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं, चंद्र देव नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव ने रमा एकादशी से एक दिन पहले राशि परिवर्तन किया है। चंद्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया है। चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से दो राशि के जातकों को धनतेरस तक विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

कर्क राशि

चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को धनतेरस तक धन लाभ हो सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेवजह टेंशन न करें। कोई मनोकामना पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगी। शुभ मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। आप दूसरे को रोजगार देने में सफल होंगे। चंद्र और गुरु की कृपा से आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

तुला राशि

चंद्र देव के एकादश भाव में दृष्टि से तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वाहन खरीदारी के योग बन रहे हैं। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को व्यस्त भरा समय रहने वाला है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, यात्रा के समय सावधानी अवश्य बरतें। राजकीय सुख के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। धनतेरस के दिन चांदी से निर्मित चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, धनतेरस के दिन नमक समेत सफेद चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments