सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की शादी जून 2024 में हुई थी। इसके बाद मस्ती और फन करते हुए कपल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन फैंस को शायद इनके बेबी की ज्यादा जल्दी है। तभी जब भी एक्ट्रेस जहीर के साथ एथनिक वियर या लूज फिटेज कपड़ों में कोई फोटो शेयर करती हैं फैंस का ध्यान सीधे उनका बेबी बंप ढूंढ़ने में चला जाता है।
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर किया रिएक्ट
शादी के बाद से ही कपल कथित तौर पर प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण कई बार खबरों में रहा है। कुछ दिन पहले, दोनों को एक दिवाली पार्टी में देखा गया था। इसके बाद से ही सोनाक्षी को देखकर सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगने लगे। अब अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए
पेट पर हाथ रखे नजर आए जहीर
सोनाक्षी ने देसी आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी (हमारे प्यारे और अति बुद्धिमान मीडिया के अनुसार 16 महीने और आगे भी) का विश्व रिकॉर्ड, सिर्फ़ पेट के आसपास हाथ रखकर पोज़ देने के लिए। ये देखकर हमारा क्या रिएक्शन था इसके लिए आखिरी स्लाइड पर जाएं... और फिर इस दिवाली पर अपनी चमक बिखेरते रहें।"
पैप्स के सामने जहीर ने किया मजाक
इससे पहले ज़हीर ने पैपराज़ी के सामने भी इस बारे में मज़ाक किया था। तस्वीरें खिंचवाते हुए वो सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखे हुए नजर आए, इसे देखकर सोनाक्षी भी हंस पड़ीं और चिल्लाईं, 'ज़हीर!' बाद में उन्होंने कहा, "मज़ाक कर रहे हैं।"
सोनाक्षी आने वाले समय में 'जटाधारा' में नज़र आएंगी, जिसमें सुधीर बाबू और दिव्या खोसला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।
Comments