दंतेवाड़ा पुलिस ने 22 लाख रुपए से ज्यादा की गुम संपत्ति नागरिकों को वापस लौटाई

दंतेवाड़ा पुलिस ने 22 लाख रुपए से ज्यादा की गुम संपत्ति नागरिकों को वापस लौटाई

दंतेवाड़ा : दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आमजन को उनके गुम हुये मोबाईल को सीईआर पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के द्वारा वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत् शनिवार कुल 107 मोबाईल जिनका अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपये नागरिकों को वापस लौटाई गई। दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाईन नम्बर 9479151665 जारी किया गया है एवं भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाईन नम्बर एवं cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। सायबर अपराध होने की स्थिति में 24X7 सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे सम्पर्क कर अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज कर दी जाये। प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नम्बर प्रदाय कर दिया जावेगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -जो अपनी कमी से नही सीखते वों सदैव कमतर ही रहतें हैं 

जिला दन्तेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रेषित की जायेगी, सायबर संगवारी चैनल से जुड़ने हेतु दिये गये क्यू आर कोड को स्कैन करें। साथ ही अननोन काल, संदिग्ध व्हाटसप काल, मेसेज, लिंक या आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 से सम्पर्क कर शिकायत कर सकते हैं। सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही सायबर अपराध से बचाव हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments