मथुरा: गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को और यमद्वितीया का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि पुष्टि मार्ग मंदिर में कान जगाई कार्यक्रम होते हैं। जिसमें गाय माता के कान में गोवर्धन पूजन करने का निमंत्रण दिया जाता है। इसलिए 21 अक्टूबर को सुबह पुष्टि मार्ग में गोवर्धन पूजा ओर अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा।
अन्य स्थानों पर अमावस्या होने के कारण प्रतिपदा में 22 अक्टूबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा होगी। 23 अक्टूबर को भाई दौज का पर्व होगा।
Comments