प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति, ससुर, सास और देवर गिरफ्तार

प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति, ससुर, सास और देवर गिरफ्तार

रायपुर:  राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय नवविवाहिता मंजुषा गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका करन नगर, न्यू चंगोराभाठा की निवासी थी और शादी के कुछ ही महीने हुए थे। पुलिस और अस्पताल की जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले मंजुषा ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर इसे प्रसारित किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

वीडियो में उसने स्पष्ट किया कि उसका पति, देवर, सास और ससुर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और इस कारण उसे अपनी जान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।पुलिस ने पूरवेन्द्र पुरी गोस्वामी, अभिषेक पुरी गोस्वामी, विजय पुरी गोस्वामी, पुष्पलता गोस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर गले में फांसी के निशान और हाथ की कलाई पर चोट के निशान दर्ज किए गए हैं।

मोबाइल और टीवी को लेकर हुआ था विवाद

खुदकुशी से पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उसके हाथ में कटने के निशान भी थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments