2026 Ducati Monster को नए अवतार, दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया गया

2026 Ducati Monster को नए अवतार, दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया गया

नई दिल्‍ली :  Ducati ने अपनी आइकॉनिक नेकेड बाइक Monster का 2026 वर्शन पेश कर दिया है। इस बार बाइक में फिर से वह बड़ा और मस्कुलर टैंक लुक लौट आया है, जिसे फैंस लंबे समय से मिस कर रहे थे। 890cc V2 इंजन के साथ यह Monster अब Ducati की Streetfighter V2, Panigale V2 और Multistrada V2 जैसी बाइक्स के समान तकनीक के साथ आती है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

नई Ducati Monster का डिजाइन

2026 Monster का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बड़ा टैंक है, जो पहले के मॉडल की आलोचना का जवाब है। टैंक में वेंट्स भी दिए गए हैं जो पुराने Monster के दूसरे जेनरेशन की याद दिलाते हैं। इसके अलावा, अब स्टियरिंग अधिक व्यापक लॉक-टू-लॉक मूवमेंट के लिए तैयार है। हेडलाइट में अब राउंड DRL है और डायनेमिक स्वाइपिंग इंडिकेटर सामने और पीछे दिए गए हैं। सिंगल-पीस सीट अब 815mm की ऊँचाई के साथ आती है, जो पिछले मॉडल से 5mm कम है। Ducati अतिरिक्त रूप से लोअरिंग किट और लोअर सीट विकल्प भी उपलब्ध कराता है, जिससे सीट की ऊँचाई 775mm तक कम की जा सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

स्पेसिफिकेशन 2026 Ducati Monster की डिटेल
इंजन प्रकार 890cc V2, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, V-ट्विन
पावर 111 hp
टॉर्क 91.1 Nm
गियरबॉक्स 6-स्पीड, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
फ्रेम एल्यूमिनियम मोनोकोक + ट्रेलिस सबफ्रेम
सस्पेंशन (फ्रंट) Showa 43mm USD फोर्क
सस्पेंशन (रियर) प्रीलोड-एडजस्टेबल Showa शॉक
ब्रेक (फ्रंट) 320mm डिस्क, twin Brembo M4.32 कैलिपर्स
ब्रेक (रियर) 245mm डिस्क
राइडिंग मोड्स Sport, Road, Urban, Wet
इलेक्ट्रॉनिक्स 6-अक्ष IMU, cornering ABS, traction control, wheelie control, engine brake control
TFT स्क्रीन 5-inch, day/night mode
सीट ऊँचाई 815 mm (स्टॉक), 775 mm (लोअरिंग किट)
वजन 175 kg (फ्यूल के बिना)
वेरिएंट्स Monster, Monster Plus
रंग विकल्प Ducati Red, Iceberg White

नई Ducati Monster का इंजन

इस बार Monster में 890cc V2 इंजन है, जो 111hp की पावर और 91.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इंटेक वैरिएबल वैल्यू सिस्टम है, जिससे टॉर्क और पावर डिलीवरी दोनों स्मूद रहती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इंजन में अब वैल्व क्लियरेंस चेक का इंटरवल बढ़ा दिया गया है।

चेसिस और सस्पेंशन

2026 Monster में एल्यूमिनियम मोनोकोक फ्रेम है, जिसमें इंजन स्ट्रेस्ड मेंबर के रूप में जुड़ा है। इसके साथ टेक्रोपॉलीमर ट्रेलिस-सबफ्रेम और डबल-साइडेड स्विंगआर्म है। बाइक का वजन 175kg (फ्यूल के बिना) है, जो पिछले मॉडल से 4kg कम है।

सस्पेंशन सेटअप शोवा के जरिए 43mm USD फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर शॉक के साथ आता है। ब्रेकिंग के लिए twin Brembo 4.32 कैलिपर्स और 320mm डिस्क का उपयोग किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडिंग मोड्स

नई Ducati Monster में छह-अक्ष वाला IMU है, जो कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल का प्रबंधन करता है। चार राइडिंग मोड Sport, Road, Urban, और Wet है। जो पावर मोड्स के साथ आते हैं। TFT स्क्रीन अब 5-inch की है, जो पिछले 4.2-inch TFT की तुलना में बड़ी है।

वेरिएंट्स और संभावित इंडिया कीमत

नई Monster दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जो Monster और Monster Plus है। Plus वेरिएंट में फ्लाईस्क्रीन और सीट काउल शामिल है। रंग विकल्प Ducati Red और Iceberg White हैं। इंडिया में इसकी लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है और कीमत लगभग पिछले मॉडल के आस-पास, यानी 13.84 लाख रुपये के करीब रहने की संभावना है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments