शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारी दिखाएं गंभीरता,अवैध शराब विक्रय पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारी दिखाएं गंभीरता,अवैध शराब विक्रय पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  कलेक्टर  रणवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूर्ण गंभीरता और जवाबदेही का परिचय दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

राज्योत्सव कार्यक्रमों के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कलेक्टर शर्मा ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के अंतर्गत जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रमों के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जिले की प्रतिष्ठा और गौरव से जुड़ा अवसर है, अतः इसका आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में बीते 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल लगाएं। राज्योत्सव में जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा आम नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सार्थक बनाया जाए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: कलेक्टर

कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आगामी 1 नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए।संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र में किसानों के लिए बैठक की व्यवस्था, छाया शेड, पेयजल, तौल मशीन, बारदाने की उपलब्धता और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समिति प्रबंधकों और खाद्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहते हुए व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

अवैध शराब विक्रय पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जिले में अवैध शराब विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब के माध्यम से माहौल बिगाड़ने के प्रयासों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें और अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के निर्देश

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करवाया जाए। यातायात पुलिस को लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए नगरीय निकायों और पंचायतों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पशुओं के कारण न केवल दुर्घटनाएं होती हैं, बल्कि नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर रणवीर शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत राशि शीघ्र उनके खातों में अंतरित की जाए। साथ ही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत जो पात्र हितग्राही अब तक योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनका चिन्हांकन कर प्राथमिकता से लाभांवित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर सक्रियता और संवेदनशीलता आवश्यक है।

ये भी पढ़े : बेमेतरा हिट एंड रन मामले मे उग्र और कानून को हाथ मे लेने वाली भीड़ पर होगी कार्यवाही

जनकल्याण के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता जरूरी – कलेक्टर

कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अपने कार्य में जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और निष्पक्ष रूप से पहुंचे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments