छुरा नगर में राष्ट्रीय एकता दौड़ का भव्य आयोजन

छुरा नगर में राष्ट्रीय एकता दौड़ का भव्य आयोजन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज छुरा नगर में राष्ट्रीय एकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस थाना छुरा द्वारा किया गया, जिसमें नगर के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।दौड़ की शुरुआत मिनी स्टेडियम छुरा से हुई, जो बस स्टैंड, स्वर्ण जयंती चौक, बजरंग चौक से होते हुए मैदान में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”  भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी। प्रतिभागियों में देशभक्ति और एकता का जोश स्पष्ट रूप से देखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करना और समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन ने सभी को शपथ दिलाई,और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर पुलिस विभाग के थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है और समाज में एकता का संदेश प्रसारित होता है। दौड़ के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी शीतल ध्रुव ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हैं, जिनकी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से भारत एक अखंड राष्ट्र बना।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

इस दिन का उद्देश्य हमें यह याद दिलाना है कि — विविधताओं के बावजूद हमारी ताकत एकता में है।आओ, जाति–धर्म–भाषा के भेद से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधें और एक सशक्त, संगठित व समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने वार्म अप योग करा कर कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में लौहपुरुष को याद किया जा रहा है ।स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती देश की 565 रियासतों को एकजुट करने की थी।अपने अदम्य साहस, कुशल कूटनीति और दृढ़ संकल्प से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने यह असंभव कार्य संभव कर दिखाया।

उन्होंने न केवल सभी रियासतों का विलय कराया, बल्कि “एक भारत – अखंड भारत” के सपने को साकार किया। इस अवसर पर रुपनाथ बंजारे उपसरपंच, सभापति बलराज पटेल, विमल पुरोहित, कृष्णकुमार गिलहर प्रधान आरक्षक- धनुष राम निषाद, लक्ष्मण चंद्रवंशी, ललित साहू, दुलेश्वर को बघेल, दुगेश्वर साहू,प्रदीप सिन्हा,जयप्रकाश मिश्रा, आरक्षक- डिगेश्वर साहू, अखिलेश वैष्णव,विनोद निषाद,नूतन दीवान,रूपेंद्र जैन,अवध पटेल, अमित जांगड़े, राजकुमार मरकाम,महिला आरक्षक - पार्वती ध्रुव, शशि कौशिक,होमेश्वरी निषाद, भारती साहू, एवं समस्त स्टाफ थाना छुरा के साथ शिक्षक विनोद यादव, विमल पुरोहित, पुराणिक नागेश,हेमंत साहू, एवं छात्र छात्राएं एवं नगरवासी शामिल हुए।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments