भारत ए ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम,ऋषभ पंत ने जड़ी नाबाद फिफ्टी

भारत ए ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम,ऋषभ पंत ने जड़ी नाबाद फिफ्टी

नई दिल्ली : कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय ए टीम पहले अनऑफिशियल टेस्ट को जीतने के करीब पहुंच गई है। पंत की पारी की बदौलत भारत ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी 156 रन और चाहिए।

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 199 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तनुष कोटियान ने चार और अंशुल कंबोज ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले आयुष महात्रे 6 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन (6) और देवदत्त पडिक्कल (5) का बल्ला फिर खामोश रहा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए 

32 रन पर गंवाए तीन विकेट

एक समय भारत ने 32 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां ऋषभ पंत को रजत पाटीदार (28) का साथ मिला। दोनों धैर्य दिखाते हुए 147 गेंद र 87 रन की साझेदारी की। इस दौरान पंत ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पहली पारी में वह 17 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बडोनी क्रीज पर मौजूद

दूसरी पारी में उन्होंने धैर्य और उछाल भरी गेंदों का सामना करते हुए 81 गेंद खेली और 8 चौके और दो छक्के जड़े। दिन का खेल समाप्त होने से पहले भारत ने रजत पाटीदार का विकेट गंवा दिया। आयुष बडोनी कप्तान पंत (64) के साथ नाबाद लौटे। साउथ अफ्रीका की तरफ से त्शेपो मोरेकी ने दो विकेट चटकाए।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments