कांग्रेस के लोगों में निपटो-निपटाओ का खेल : पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह

कांग्रेस के लोगों में निपटो-निपटाओ का खेल : पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह

अंबिकापुर: कांग्रेस से निष्कासित आदिवासी नेता और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस में गुटीय कलह को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा कभी नहीं हराती। कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को हराते हैं। कांग्रेस के लोगों में निपटो-निपटाओ का खेल बंद हो जाए तो फिर से सरकार आ जाएगी।

पूर्व विधायक बृहस्पत यहीं नहीं रुके। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि वे अच्छे नेता हैं। उनकी सोच छत्तीसगढ़ का नेता बनने की है, लेकिन उनकी मानसिकता सरगुजा संभाग से बाहर नहीं निकल सकी है। वहीं बृहस्पत के बयान पर टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

ये भी पढ़े  : मुखिया के मुखारी - मान किसी का न टूटे, सम्मान सबका बना रहे 

सिंहदेव ने कहा, 'चलिए उन्होंने मुझे अच्छा नेता तो कहा। निपटो-निपटाओ के बयान पर सिंहदेव बोलें कि बृहस्पत सिंह बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। उन्होंने अनुभव किया होगा। वे विधायक थे। पिछली सरकार में भी विधायक थे। कोई नई बात वे नहीं कर रहे हैं।'

उपमुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधायक का मनमुटाव

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बृहस्पत सिंह रामानुजंगज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस शासनकाल के अंतिम दिनों में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से उनका मनमुटाव सार्वजनिक हो गया था। पिछले चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिली थी। साथ ही कांग्रेस से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

वहीं अब कई महीनों बाद बृहस्पत सिंह मीडिया के सामने आए। अंबिकापुर में उन्होंने कहा, डॉ. रमन सिंह की सरकार के समय राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं को दिल्ली बुलाया था। उस बैठक में उन्होंने यह जानना चाहा था कि वे कौन से कारण हैं, जिससे कांग्रेस सालों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भी सत्ता में नहीं आ पा रही है।

राहुल गांधी को दी थी यह सलाह

इस पर उन्होंने जवाब दिया था, 'मैंने राहुल गांधी से कहा था कि आप वरिष्ठ नेताओं को ठीक कर दीजिए, कांग्रेस फिर सरकार में आ जाएगी।' बृहस्पत ने कहा कि मुख्यमंत्री की एक कुर्सी होती है, एक ही व्यक्ति उस कुर्सी पर बैठ सकता है लेकिन सभी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। टीएस सिंहदेव अच्छे लीडर है। छत्तीसगढ़ का नेता बनने की सोच रखते हैं लेकिन उनकी मानसिकता सरगुजा संभाग से ऊपर नहीं उठ पाई है।

अभी चुनाव में समय है, किस पार्टी से लड़ेंगे तय नहीं-बृहस्पत सिंह

उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है। वे चुनाव लड़ेंगे, किस पार्टी से लड़ेंगे, टिकट मिलेगी या नहीं, इन सब बातों का वर्तमान में कोई मतलब नहीं है। जैसी परिस्थिति होगी ,जैसा समय होगा उसी अनुरूप सब तय किया जाता है साथ ही उन्होंने कि विधायक जीतकर आएंगे तब तो सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तय करने का अवसर मिलेगा। आपस में निपटाने और एक-दूसरे की छवि खराब करने में लगे रहेंगे तो स्थिति अनुकूल नहीं रह सकती।

ये भी पढ़े : मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण की मौत, इलाके में हड़कंप

टीएस सिंहदेव बोले- पार्टी ने वापसी स्वीकारी को मुझे आपत्ति नहीं

बृहस्पत सिंह के कांग्रेस में वापसी को लेकर एक सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि, बृहस्पत सिंह ने मुझ पर आरोप लगाया था कि मैं उनकी हत्या कराना चाहता हूं। इसके बाद बात आई कि उन्होंने विधानसभा में इसे लेकर माफी मांगी, लेकिन बाद में बृहस्पत सिंह ने कहा कि उन्होंने माफी नहीं मांगी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments