डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का हुआ आयोजन,उपमुख्यमंत्री शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का हुआ आयोजन,उपमुख्यमंत्री शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर  पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित संघ सृजन का नाट्य मंचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नाट्य मंचन ने दर्शकों को डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र समर्पण, संगठन निर्माण और त्यागमय जीवन की प्रेरक झलक दिखाई। कलाकारों ने मंच पर उनके जीवन संघर्ष, संघ की स्थापना और संगठन निर्माण यात्रा का जीवंत मंचन किया। नादब्रम्ह द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग तथा सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े  : मुखिया के मुखारी - मान किसी का न टूटे, सम्मान सबका बना रहे 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि युग प्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि संगठन ही राष्ट्र की शक्ति है। उनका आदर्श आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के आठ स्थानों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग डॉ. हेडगेवार के जीवन वृत्त को जान सके। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन स्वयं में सीखने योग्य है। उन्होंने संगठन, अनुशासन और आत्मविकास को जीवन का मूल मंत्र बताया। प्रतिदिन एक घंटे के व्यायाम और खेल के माध्यम से उन्होंने युवाओं में एकता और ऊर्जा का संचार किया।

आज यही परंपरा सौ वर्षों से अधिक समय से जारी है, जो उनकी दूरदृष्टि का प्रतीक है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की एकता और जागृति के लिए डॉ. हेडगेवार ने जो कार्य आरंभ किया, वही आज संगठन के रूप में देश के हर कोने तक पहुंच चुका है। उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सभी को डॉ. हेडगेवार के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उनका जीवन मार्ग आज भी भारतीय समाज के लिए दिशा प्रदर्शक है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक  अभयराम जी ने डॉ हेडगेवार जी के जीवन दर्शन पर अपनी बात रखते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि हम सबके लिए उनका जीवन कैसे प्रेरणादायक है इस अवसर पर  दानेश्वर परिहार,  काशीराम पनागर, संजय पाण्डे जी उत्तर यादव जी सहित गणमान्य नागरिक बंधु भगिनी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी संजय धुर्वे जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  जिला -कबीरधाम द्वारा दी गयी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments