बिलासपुर रेल हादसे पर कांग्रेस का हल्ला बोल,जीएम ऑफिस के बाहर चढ़कर किया प्रदर्शन

बिलासपुर रेल हादसे पर कांग्रेस का हल्ला बोल,जीएम ऑफिस के बाहर चढ़कर किया प्रदर्शन

बिलासपुर : हाल ही में हुए दर्दनाक रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बिलासपुर में रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे और घायल व मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हादसे में मौतों की वास्तविक संख्या को रेल प्रशासन छुपा रहा है। इसके साथ ही मुआवजा वितरण, घायलों के उपचार और राहत कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  1. मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी
  2. सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल व समुचित मुआवजा
  3. घायलों के इलाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करना

हादसे की उच्च स्तरीय जांच

धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेसियों ने रेलवे जीएम ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की, जिसके चलते मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ बढ़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालात को काबू में रखने के लिए रेलवे जीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments