घर से निकलते समय अगर आपको दिखें ये चीजें तो बदल सकती हैं आपका भाग्य

घर से निकलते समय अगर आपको दिखें ये चीजें तो बदल सकती हैं आपका भाग्य

कई बार रास्ते में मिलते वाले कुछ संकेतों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो असल में हमारे लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। शकुन शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको घर से निकलते समय या फिर रास्ते में कुछ शुभ चीजें दिखती हैं,  तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकते हैं। चलि जानते हैं इस बारे में।

रास्ते में इन चीजों का दिखना है शुभ

अगर आपको रास्ते में मोर पंख, पीले रंग के फूल या फिर पैसे दिखाई देते हैं, तो शकुन शास्त्र में इसको एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपको जल्दी ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। साथ ही यह संकेत आर्थिक सम्पन्नता की ओर भी इशारा करते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....

शुभ माने गए हैं ये संकेत

अगर सुबह काम पर जाते समय आपको रास्ते में सफाई कर्मचारी या फिर सड़क पर झाड़ू लगाने वाला कोई व्यक्ति दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ यह है कि आपका दिन अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में भिखारी का दिखना भी काफी शुभ होता है।

सफल होगा जरूरी काम

अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में शंख की ध्वनि सुनाई देती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी के साथ जरूरी काम पर जाने समय मंदिर की घंटियों की आवाज सुनना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपका जरूरी काम सफल हो सकता है।

ये भी पढ़े : जानिए क्या है भगवान राम के वनवास जाने की कथा

शकुन शास्त्र के अनुसार

शकुन शास्त्र में माना गया है कि अगर घर से बाहर जाते समय आपको रास्ते में अनाज जैसे चावल या गेंहू आदि मिलता है, तो यह इस बात का इशारा करता है कि आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में इस अनाज को आप पक्षियों को डाल सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments