रायपुर :राजधानी रायपुर में आगामी डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस से पहले शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की अहम बैठक कंट्रोल रूम के C4 सभागार में आयोजित की गई। यह बैठक एसएसपी लाल उमेद सिंह ने लिया। जिसमें रायपुर शहर के सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, चाकूबाजी की घटनाओं पर रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और जनता के बीच विश्वास कायम करने के निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य आगामी कॉन्फ्रेंस से पहले राजधानी की कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
एसएसपी ने कहा- पेंडिंग केस जल्द निपटाए जाए
इसके अलावा बैठक में एसएसपी ने कहा कि साल के अंत तक जितने भी पेंडिंग केस हैं, जैसे हत्या, गुमशुदा और मर्ग के मामले, उन्हें जल्द निपटाए जाएं। उन्होंने लंबित शिकायतों को भी जल्दी हल करने का आदेश दिया। इसके अलावा, जो मामले कोर्ट में भेजे जाने हैं, उनकी जांच जल्दी पूरी करके चालान पेश किया जाए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....
सुरक्षा की बात करते हुए, पुलिस अधिकारियों को वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के लिए खास ध्यान देने को कहा गया। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर चेकिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। पुलिस को अपना काम पूरी सजगता और धैर्य से करने को कहा गया।
पुलिस को असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नज़र रखने के निर्देश
पुलिस को असामाजिक लोगों, बदमाशों और पुराने अपराधियों पर नज़र रखने और समय-समय पर उनकी चेकिंग करने का भी आदेश दिया गया। इसके साथ ही, स्लम और बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिसिंग बढ़ाकर लोगों को नशे और अपराध से दूर करने की कोशिश करने को कहा गया।
अंत में, पुलिस को कानून व्यवस्था और धरना-प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में होगी डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस
दरअसल, छत्तीसगढ़ में पहली बार देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) का सबसे बड़ा मंच होस्ट होने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments