मैनपुर के एकलव्य विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन,दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक पर किया कब्ज़ा

मैनपुर के एकलव्य विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन,दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक पर किया कब्ज़ा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :चतुर्थ एकलव्य विद्यालयिन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपुर जो वर्तमान में पीपरछेड़ी में संचालित है जहां के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के एकलव्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने तैराकी, शतरंज एवं योगा में गरियाबंद जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

कुमारी रेशमा ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

योगराज ने अंडर-14 शतरंज वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

सूर्या ने अंडर-19 श्रेणी में शानदार खेल दिखाते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।

छात्रों की इस उपलब्धि पर जिलाधीश गरियाबंद भगवान सिंग उइके,अपर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त गरियाबंदनवीन भगत, वरिष्ट समाज सेवी सीताराम सोनवानी,विद्यालय परिवार, पालक संघ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शाला प्रशासन, खेल शिक्षिका कुमारी प्रियंका एवं डॉ. अशोक कुमार के प्रयासों और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।

वहीं राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि ने एक बार फिर एकलव्य विद्यालय मैनपुर की खेल एवं शिक्षण गुणवत्ता को प्रमाणित किया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments