बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर माँ को बनाया हवस का शिकार,धर्मांतरण के दलाल निकले दरिंदे

बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर माँ को बनाया हवस का शिकार,धर्मांतरण के दलाल निकले दरिंदे

धमतरी : बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपितों द्वारा पीड़िता पर मतांतरण करने का दबाव भी बनाने का आरोप है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

मगरलोड थाना में पांच दिन पूर्व एक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया और उन्हें झांसा में लिया। 17 नवंबर को चारों आरोपितों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। साथ ही उन पर मतांतरण करने का भी दबाव बनाया। नहीं करने और घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - सुशासन शब्द नहीं व्यवस्था है 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 21 नंवबर की रात में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 नवंबर को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments