बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग(भा.पु.से.),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी मुख्यालय श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी ,सोना चांदी के जेवरातों की चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराध में सलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी कडी में 23 नवंबर 2025 को सशक्त ऐप के माध्यम से मोटरसाइकिल की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल हीरो होंडा CBZ क्रमांक सीजी 07 एल आर 2452 को रोककर सशक्त ऐप से वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन थाना साजा क्षेत्र से चोरी का होना पाए जाने पर वाहन चालक रामखिलावन साहू पिता स्वर्गीय लोमन साहू उम्र 32 साल साकिन करामाल थाना बेरला जिला बेमेतरा से पूछताछ किया गया तब आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल को साजा शराब भट्ठी से चोरी करना इसके अलावा अन्य 02 मोटर सायकल पैशन प्रो CG 25 3129 एवं HF डीलक्स मोटरसाइकिल CG 25 E 6265 देवकर क्षेत्र में चोरी करना एवं दोनों वाहनों को कुछ दिन इस्तेमाल बाद पेट्रोल खत्म होने पर लावारिस हालत में छोड़ देना बताया जिन्हें पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी -छत्तीसगढ़ आपकी राजनीति को समझ रहा है शैनै: शैनै:
इसके अलावा दिनांक 27.10.2025 के रात्रि को ग्राम बचेड़ी चौकी देवकर के शीतला मंदिर में शीतला माता की मूर्ति से 03 नग सोने का लॉकेट एवं नगदी रुपए को भी चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी में प्राप्त सोने का लॉकेट को साजा के देहूति ज्वेलर्स के पास करीब 18,900 में बेचना बताया जिस पर देहुती ज्वेलर्स के संचालक संतु सोनी पिता भुवन लाल सोनी उम्र 52 साल साकिन साजा से पूछताछ करने पर रामखिलावन साहू द्वारा बेचे 3 लॉकेट को खरीदना बताया जिस पर ज्वेलर्स के संचालक संतु सोनी को चौकी देवकर के अपराध क्रमांक 296/25 धारा 305(घ), 317(2),331(4),3(5)bns के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चौकी देवकर के अपराध क्रमांक 251/ 25 धारा 303 (2) बीएनएस ,अपराध क्रमांक 151 /25 धारा 303 (2)bns , थाना साजा के अपराध क्रमांक 308/25धारा 303(2)bns के प्रकरण में चोरी गए वाहनों की चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपीगण रामखिलावन साहू एवं दहुती ज्वैलर्स साजा के संचालक संतु सोनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय साजा में पेश किया गया हैं ।
अपील - बेमेतरा पुलिस सभी सम्माननीय दुकानदारों व नागरिकों से अपील करती है कि बिना बिल के कोई भी वस्तु किसी व्यक्ति से न खरीदे और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कोई वस्तु बेचने आता है तो तत्काल अपने संबंधित थाना को सूचना प्रदान करें
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, साजा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, देवकर चौकी प्रभारी स उ नि उदल टांडेकर,आर संजय पाटिल,आर नूरेश वर्मा, आर जयकिशन साहू,आर रेखन साहू, आर संतोष धीवर ,आर मोहित देवांगन ,आर मनीष वर्मा,आर दीपक सिंह की भूमिका रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments