दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों को मंजूरी,कितनी संपत्तियां हुईं अस्वीकृत?

दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों को मंजूरी,कितनी संपत्तियां हुईं अस्वीकृत?

नई दिल्ली :उम्मीद पोर्टल पर 2,16,905 वक्फ संपत्तियों को मंजूरी मिली है। भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए शुरू किए गए केंद्रीय पोर्टल उम्मीद को छह माह की निर्धारित अवधि पूरा होने के बाद छह दिसंबर शनिवार को अपलोड के लिए बंद कर दिया गया।

यह निर्णय उम्मीद (यूएमईईडी) अधिनियम, 1995 और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार लिया गया है। इस पोर्टल को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने छह जून 2025 को शुरू किया था। निर्धारित समयसीमा में इस पोर्टल पर 5,17,040 वक्फ संपत्तियों लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें से नामित अनुमोदकों द्वारा 2,16,905 संपत्तियों को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इतनी संपत्तियों पर चल रही सत्यापन की प्रक्रिया

2,13,941 संपत्तियां पर स्त्यापन प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के दौरान 10,869 संपत्तियां अस्वीकृत कर दी गई। मंत्रालय की वक्फ प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के अंतर्गत अब तक की सबसे अधिक 86,345 वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

कर्नाटक में सबसे अधिक संपत्तियों को मिली मंजूरी

कर्नाटक में सबसे अधिक 52,917 संपत्तियों को मंजूरी दी गई है। इस अभियान के दौरान अल्पसंख्यक मामलों मंत्रालय ने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र वक्फ बोर्डों और अल्पसंख्यक विभागों के साथ निरंतर कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। वक्फ बोर्डों और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के अधिकारियों को अपलोडिंग प्रक्रिया के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली में दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला भी आयोजित की गई।

वरिष्ठ तकनीकी और प्रशासनिक टीमों को विभिन्न राज्यों में नियुक्त किया गया, और देशभर में सात क्षेत्रीय बैठकें आयोजित की गईं। अपलोड के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंत्रालय कार्यालय में हेल्पलाइन भी स्थापित की गई।

   

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश

स्वीकृत संपत्ति

बिहार  4802 (शिया), 6671 (सुन्नी)
चंडीगढ़  22
छत्तीसगढ़  1737
दिल्ली  64
हरियाणा 12921
हिमाचल प्रदेश   837

जम्मू कश्मीर 

25046
झारखंड  109
लद्दाख  00
मध्यप्रदेश  00
पंजाब  24969
उत्तराखंड  1336
उत्तर प्रदेश  789 (शिया), 12975 (सुन्नी)
बंगाल  716

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments