कन्नौज: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप का लाभ दिया जाना है। इसके लिए 15 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। किसानों का चयन ई-लाटरी से होगा।उपकृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम योजना) के अंतर्गत दो एचसी, तीन एचपी, पांच एचपी, 7.5 एचपी एवं 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोलर पंप की आनलाइन बुकिंग के लिए पोर्टल 15 दिसंबर तक खुला रहेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
किसानों का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। बुकिंग करते समय पांच हजार टोकन मनी आनलाइन जमा करना आवश्यक होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
सोलर का प्रकार कुल मूल्य अनुदान अवशेष अंश-
| सोलर का प्रकार | कुल मूल्य | अनुदान | अवशेष अंश |
|---|---|---|---|
| 2 एचपीएसी सरफेस पंप | 164322 | 98593 | 60729 |
| 2 एचपीडीसी सबमर्सिबल | 167025 | 100215 | 61810 |
| 2 एचपीएसी सबमर्सिबल | 166578 | 99947 | 61631 |
| 3 एचपीडीसी सबमर्सिबल | 222701 | 133621 | 84080 |
| 3 एचपीएसी सबमर्सिबल | 220523 | 132314 | 83209 |
| 5 एचपीएसी सबमर्सिबल | 313397 | 188038 | 120359 |
| 7.5 एचपीएसी सबमर्सिबल | 424972 | 254983 | 164989 |
| 10 एचपीएसी सबमर्सिबल | 533610 | 254983 | 273627 |

Comments