नई दिल्ली : ओटीटी पर हर वीक कुछ न कुछ खास रिलीज होता रहता है, जो अपनी शानदार कहानी के दम पर आते ही मस्ट वॉच बन जाता है। इस आधार पर हाल ही में ऑनलाइन साउथ सिनेमा की एक मोस्ट अवेटेड हॉरर थ्रिलर को स्ट्रीम किया गया है, जिसकी कहानी सस्पेंस और डर से भरी हुई है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स मौजूद हैं, जिन्हें आप अकेले बैठकर नहीं देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी हॉरर मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था।
ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये हॉरर थ्रिलर
बीते शुक्रवार को ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। इनमें एक ऐसी मूवी ऐसी रही, जिसके ओटीटी पर आने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मूल रूप से मलायलम सिनेमा की पेशकश के तौर पर इस मूवी ने सिनेमाघरों में खौफ का तांडव मचाया था। फिल्म की 1 घंटे 52 मिनट की कहानी आपको पलक झपकने तक का टाइम नहीं देगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
फिल्म की स्टोरी एक लड़की की आत्महत्या से शुरू होती है, जो कुए में कूदकर अपनी जान गंवा देती है। इसके बाद उस लड़की के शांति पाठ में उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड शामिल होता है, जो फिल्म का लीड हीरो है। वह लड़की के घर से उसके बालों की एक क्लिप गलती से ले आता है और इसके बाद डर की दहशत का खेल शुरू होता है। वह लड़का अपने घर में काले साये को महसूस करता है। साथ ही भूत उस पर अटैक भी करता है।
इसके बाद वह एक सदस्य से मदद लेता है और अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानने में जुट जाता है। तब उसे पता लगता है कि उस पर हमला करने वाला वह भूत लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। बाकी की जानकारी के लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली फिल्म डाइस इरा (Dies Irae) को देखना पड़ेगा।
आईएमडीबी रेटिंग में टॉपर निकली फिल्म
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे और प्रणव मोहनलाल ने इस मूवी में लीड रोल प्ले किया है। आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से डाइस इरा को 7.2/10 की रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं अब ये जियो हॉटस्टार पर ट्रेडिंग में नंबर-1 बन गई है।

Comments