ज्वार या गेंहू की रोटी, कौन है सेहत का असली खजाना,जानें

ज्वार या गेंहू की रोटी, कौन है सेहत का असली खजाना,जानें

रोटी के बिना भारतीय ताली अधूरी मानी जाती है। कुछ लोग तो बिना रोटी के काना ही नहीं खाते। दोपहर का लंच हो या फिर रात का डिनर रोटी चाहिए ही। हर घर में अलग अलग आटे की रोटियां बनाई जाती है। कुछ घरों में गेहूं के आटे रोटी बनती है तो कुछ घरों में मल्टीग्रेन तो कुछ में ज्वार की रोटी बनाई जाती है। गेहूं की रोटी जहां सदियों से घरों में बनाई जा रही है तो वहीं ज्वार की रोटी अपने पोषण के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर होता जा रहा है। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि ज्वार और गेहूं की रोटी में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है। तो चलिए यहां हम आपको बताएंगे ज्वार या गेंहू की रोटी, कौन है सेहत का असली खजाना।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

ज्वार की रोटी के फायदे

  1. ग्लूटेन-फ्री - जिन लोगों को ग्लूटेन से समस्या है उनके लिए ज्वार की रोटी बेहतर है।
  2. फाइबर से भरपूर ज्वार पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।
  3. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स: डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्वार की रोटी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
  4. ज्वार की रोटी में भरपूर मात्रा में पाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घरटाने में मदद मिलती है।
  5. ज्वार की रोटी कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होती है।

गेहूं की रोटी के फायदे

  1. ऊर्जा देने में सहायक: गेहूं की रोटी शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है।
  2. प्रोटीन और बी-विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं।
  3. इसे पचाना बेहद आसान है।

कौस सी ज्यादा फायदेमंद

कुल मिलाकर सेहत के लिए ज्वार की रोटी अक्सर अधिक फायदेमंद मानी जाती है, खासकर शुगर के मरीजों, वजन घटाने वाले लोगों, और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए। लेकिन अगर आपको ग्लूटेन की समस्या नहीं है और रोज़मर्रा की एनर्जी की जरूरत अधिक है, तो गेहूं की रोटी भी अच्छी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments