मिडिल क्लास बड़ी फैमिली के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी कम बजट में फ्यूल एफिशिएंट और स्पेशियस कार तलाश रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है।यहां, हम आपके लिए 2025 की 3 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें Renault Triber, Mahindra Bolero और Maruti Ertiga शामिल हैं। ये कारें कम कीमत और अच्छा माइलेज के साथ फैमिली यूज के लिए परफेक्ट हैं।
Renault Triber: सबसे किफायती 7-सीटर MPV
Renault Triber की देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है, जिसकी शुरूआती कीमत ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस MPV में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 71 bhp का पावर और 96 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका ARAI माइलेज 19.59-19.76 kmpl तक है। इसे आप डीलरशिप लेवल पर सीएनजी ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और AMT ऑप्शन उपलब्ध हैं। 182 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ट्राइबर शहर और हाईवे दोनों कंडीशन के लिए सुटेबल है।

इस MPV में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और पार्किंग सेंसर, फ्लेक्सिबल सीटिंग, 84 लीटर बूट स्पेस और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। फैमिली के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन और कम मेंटेनेंस इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
2. Mahindra Bolero
Mahindra Bolero की बेस वेरिएंट की कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे ग्रामीण और शहर दोनों इलाकों के लिए मजबूत ऑप्शन बनाती है। 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ इसका पावर आउटपुट 75 bhp और 210 Nm है। इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 16 kmpl है। 60 लीटर फ्यूल टैंक और राइडफ्लो सस्पेंशन के साथ यह लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेहतर है।

सेफ्टी के लिए बोलेरो में डुअल एयरबैग्स, ABS, को-ड्राइवर ऑक्यूपेंट डिटेक्शन और ओवरस्पीड वार्निंग हैं, जबकि फीचर्स में टचस्क्रीन, पावर विंडोज और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल शामिल हैं। इसकी खासियत मजबूत बिल्ड, लो मेंटेनेंस और 7-सीटर कैपेसिटी है। यह कमर्शियल और फैमिली यूज दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
3. Maruti Ertiga
Maruti Ertiga देश की सबसे सस्ती प्रीमियम फैमिली MPV है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹8.80 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 bhp पावर देता है। इसके साथ सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है। अर्टिगा का ARAI सर्टिफाइड माइलेज पेट्रोल मोड में 20.3 kmpl और सीएनजी में 26 Km/kg तक है।

Maruti Suzuki Ertiga 2025 में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल होल्ड असिस्ट और 9-इंच टचस्क्रीन के साथ Android Auto/Apple CarPlay सपोर्ट समते कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी खासियत स्पेशियस इंटीरियर, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और मारुति की बेहतर सर्विस नेटवर्क है।
| Specifications | Renault Triber | Mahindra Bolero | Maruti Suzuki Ertiga |
| शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (₹ लाख में) | ₹ 5.76 लाख | ₹ 7.99 लाख | ₹ 8.80 लाख |
| इंजन टाइप | पेट्रोल | डीज़ल | पेट्रोल, CNG |
| इंजन क्षमता | 999 cc | 1493 cc | 1462 cc |
| पावर | 71 bhp | 75-76 bhp | 102 bhp (पेट्रोल) / 87 bhp (CNG) |
| माइलेज (ARAI क्लेम्ड) | 17-20 kmpl | 16-16.5 kmpl | 20.3-26.11 kmpl (पेट्रोल/CNG) |
| सीटिंग क्षमता | 7 सीटर | 7 सीटर | 7 सीटर |
हमारी राय
अगर आपका बजट कम है और 7-सीटर कार चाहते हैं, तो Renault Triber बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, गाँव, पक्के और खराब रास्तों पर चलाने के लिए एक स्पेशियस SUV चाहते हैं, तो बोलेरो पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा बड़ी फैमिली के लिए आराम, स्पेस, फीचर्स और बढ़िया माइलेज ढूंढ रहे हैं, तो Maruti Ertiga आपके लिए बेस्ट च्वाइस हो सकती है।

Comments