बालोद: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि कमरे में बंधंक बनाकर तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद तीनों युवक की हालत नाजुक बनी हई है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बालोद जिले का है। जहां पशु तस्करी के शक में अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले तीनों को कमरे में बंधंक बनाया, जिसके बाद तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित युवकों का नाम वेद प्रकाश साहू, सतीश साहू और बलराम साहू है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments