आजकल सभी लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आए। इसके लिए कई लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं, ताकि चेहरे पर पिंकिश ग्लो आए। लेकिन इससे चेहरे पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी आते हैं। इसलिए चेहरे पर नैचुरली ग्लो लाने के लिए आपको अपने रसोईघर में देखने की जरूरत है।इतना ही नहीं, आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी चीजों को चेहरे पर लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे। जिससे आपके चेहरे पर नेचुरल तरीके से ग्लो आएगा।
रात को सोने से पहले लगाएं नारियल तेल
आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। यह नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और पूरी रात स्किन को हाईड्रेट रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं। आप नारियल तेल की कुछ बूंदे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर मसाज करें। इससे आपकी स्किन चमकदार बन जाएगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
रात को सोने से पहले लगाएं एलोवेरा जेल
आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह नेचुरल मॉइस्चराइजिंग का काम करता है और इससे चेहरा हाइड्रेटेड रहता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, दाग या धब्बे हैं तो आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। उसके बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे आपको फायदे मिल सकते हैं।
रात को सोने से पहले लगाएं शहद
शहद आपकी स्किन के लिए नेचुरल क्लिंजर की तरह है। इसे रात में सोने से पहले लगाने से आपकी स्किन टाइट और फ्रेश लगती है। साथ ही अगर आपके चेहरे पर थकावट दिख रही है तो आपको शहद लगाने से फायदा हो सकता है।
चेहरे पर फेस पैक कैसे लगाएं?
आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और उसके बाद पेस्ट आप नारियल तेल, एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करके फेस पैक मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। आप चेहरे को एकदम ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments