भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों से संवाद करते हुए कहा एक एक दाने की खरीदी होगी

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों से संवाद करते हुए कहा एक एक दाने की खरीदी होगी

सरगुजा : भाजपा मंडल लखनपुर के नेतृत्व में 11 दिसम्बर दिन गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने लखनपुर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं की बारिकियों को समझते हुए जायजा लिया। तथा धान बेचने आये किसानों से सीधे संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष सिसोदिया ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि—

“किसानों का एक-एक दाना धान सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन नीति इसका पुख्ता प्रमाण है। किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता या परेशानी की आवश्यकता नहीं है।”उन्होंने यह जानकारी भी दी कि सभी समितियों में भाजपा निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के सदस्यों द्वारा किसानों को सुविधा, मार्गदर्शन और सही जानकारी प्रदान करने के लिए धान खरीदी केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।इन हेल्प डेस्कों पर किसानों की शिकायतें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

नेताओं का उद्बोधन-

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश साहू, तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल ने भी किसानों को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

आभार प्रदर्शन-

कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कामेश्वर रजवाड़े ने आभार व्यक्त किया । उन्होंने जिले के भाजपा नेतृत्व को किसानों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, बृज किशोर पांडे, समिति अध्यक्ष बोधन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पांडे, अमित गुप्ता, सत्यनारायण साहू, महामंत्री सचिन अग्रवाल, महेश्वर रजवाड़े, सुरेश जायसवाल, राकेश साहू, घर भरन राजवाड़े, सतनारायण तिवारी, काशी साहू, रंजीत दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments