धान खरीदी केंद्र करड़ेगा में फर्जी तरीके से धान बेचने आया व्यापारी पकड़ाया,110 बोरी धान जप्त!

धान खरीदी केंद्र करड़ेगा में फर्जी तरीके से धान बेचने आया व्यापारी पकड़ाया,110 बोरी धान जप्त!

कुनकुरी :  जशपुर जिले में दुलदुला विकासखंड के धान खरीदी केंद्र करड़ेगा में SDM नंद पांडे, अपने टीम के साथ दबिश देकर फर्जी तरीके से धान बेचने आए, एक व्यापारी पर प्रशासनिक कार्यवाही की। सभी 110 बोरी धान को मौके पर ही जब्त किया और समिति प्रभारी के सुपुर्द कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब कुनकुरी SDM नंद  पांडे निरीक्षण के दौरान अपनी प्रशासनिक टीम के साथ अचानक करड़ेगा धान मंडी पहुंचे। वहीं जांच के दौरान पता चला कि ग्राम मकरीबन्धा का एक व्यापारी दीपक सिंह दूसरे किसान मिस्ट कुमार के नाम से फर्जी एंट्री करवाकर अपना 110 बोरी धान बेचने पहुंचा था। जैसे ही यह गड़बड़ी प्रशासन की नजर में आई… वहीं तत्काल टीम ने बिना देर किए धान को जब्त कर लिया और सभी धान बोरियां समिति प्रभारियों के सुपुर्द कर दिया, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इस दौरान एस.डी.एम. नंद पांडे ने साफ शब्दों में कहा है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जाँच निरीक्षण के दौरान इस कार्यवाही में SDM नंद पांडे के साथ तहसीदार राहुल कौशिक, खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता एवं अन्य प्रशानिक टीम की अहम भूमिका रही।

देखा जाए तो जशपुर जिला प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई उन लोगों के लिए साफ संदेश है जो सरकारी धान खरीदी व्यवस्था में हेराफेरी करने की कोशिश करते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments