गरियाबंद को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल: नगर पालिका ने पूर्ण किया आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण अभियान

गरियाबंद को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल: नगर पालिका ने पूर्ण किया आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण अभियान

गरियाबंद :  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “आवारा पशुओं के स्वास्थ्य एवं रेबीज नियंत्रण योजना” के अंतर्गत गरियाबंद नगरपालिका ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शहर को रेबीज मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका ने पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से शहर के सभी 15 वार्डों में आवारा कुत्तों का सफल एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन (ARV) अभियान संपन्न कर लिया है।

गली-गली पहुँची टीम, लगाए गए एंटी-रेबीज का टीका–
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) संध्या वर्मा के कुशल निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने शहर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल परिसर, शिशु मंदिर विद्यालय और गांधी मैदान सहित सभी आवासीय क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उन्हें एंटी-रेबीज का टीका लगाया। पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक टीकाकृत कुत्ते के कान पर एक विशेष निशान (Ear Notching) भी बनाया गया है।अभियान की सफलता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य शासन के निर्देशानुसार गरियाबंद को पूरी तरह रेबीज मुक्त बनाना है। इस अभियान में हमने नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं के प्रति मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रखा है।" वहीं, पशु चिकित्सकों ने जानकारी दी कि यह वैक्सीन एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी और सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए अगले वर्ष पुनः यह अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

अगला लक्ष्य: जनसंख्या नियंत्रण
सीएमओ श्रीमती वर्मा ने बताया कि जनवरी 2026 से आवारा कुत्तों की नसबंदी (Sterilization) का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि इनकी बढ़ती संख्या पर स्थायी और मानवीय तरीके से नियंत्रण पाया जा सके।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका की पूरी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया। इसमें सोनू सैनिक, सरिता साहू, अश्वनी वर्मा, पुरुषोत्तम चंद्राकर, धरम वर्मा, अजय, सुरेंद्र लोधी और भूपेंद्र कश्यप के साथ-साथ सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments