रोजाना मस्कारा लगाना आँखों के लिए कितना सहीं? आइए जानते हैं

रोजाना मस्कारा लगाना आँखों के लिए कितना सहीं? आइए जानते हैं

आकर्षक दिखाने में मदद करता है। अब चाहे ऑफिस हो, पार्टी या रोजमर्रा के मेकअप में महिलाएं बिना सोचे-समझे मस्कारा को डेली रूटीन में जरुर शामिल करती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं यह नहीं जानती है कि रोजाना मस्कारा लगाने की आदत आपकी आंखों की सेहत पर धीरे-धीरे प्रभाव डालती हैं।

मस्कारा में पाए जाने वाले केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और वाटरप्रूफ फॉर्मूले पलकों को कमजोर बना सकते हैं और आंखों में जलन, खुजली या इफेंक्शन का कारण बन सकता है। आमतौर पर मस्करा को सही से ना हटाया जाए या फिर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना मस्कारा लगाने से क्या होता है?

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

रोजाना मस्कारा लगाने की आदत से परहेज करें

- डेली मस्कारा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस हो सकती है, खासकर संवेदनशील आंखों वालों में। अक्सर केमिकल्स आंखों को इरिटेट करता है।

- अगर आप रोजाना मस्कारा लगाते हैं, तो इसे सही तरीके से ना हटाने से पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं और कई बार तो झड़ने लगती हैं।

- यदि आप पुराना या एक्सपायर्ड मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैक्टीरिया पैदा होने का घर बन जाता है। जिस करण से आपको आई इंफेक्शन, स्टाई या कंजक्टिवाइटिस हो सकता है।

- मस्कारा में मौजूद होता है अल्कोहल और प्रिजर्वेटिव्स, जो पलकों को ड्राई और बेजान बना सकता है।

- कुछ लोगों के लिए मस्कारा से वॉटरिंग, सूजन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें।

- अगर आप बार-बार मस्कारा अप्लाई करेंगी तो आंखों की नेचुरल नमी प्रभावित हो सकती है जिससे ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या बढ़ सकती है।

सेफ्टी टिप्स

अगर आप हर 3-4 महीने में मस्कारा बदलें व सोने से पहले इसे पूरी तरह से हटाएं। इसके अलावा, वाटरप्रूफ मस्कारा रोज न लगाएं और आंखों में इंफेक्शन हो तो मस्कारा इस्तेमाल ना करें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments