सकरी :तखतपुर विधायक डॉ धर्मजीत सिंह सिंह के संयोजन में शनिवार को तखतपुर ब्लॉक के नेवरा ग्रामपंचायत आश्रित ग्राम अजयपुर में कंबल वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी जनपद उपाध्यक्ष राकेश तिवारी विक्की सिंह सभापति अरुण सिंह चौहान सरपंच मुँजन साहू सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लगभग एक हजार कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। कंबल लेने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं और बुजुर्ग काफी संख्या में पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही सभी के चेहरे खिल गए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
विधायक डॉ धर्मजीत सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। शासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। नेवरा सरपंच मुँजन साहू ने बताया कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम में गनियारी मंडल महामंत्री मोहन पाटले ,बलराम पटेल, बिहारी टोडर परसदा सरपंच जगत राम साहू त्रिभुवन यादव जनपद सदस्य लखन सूर्यवंशी,ग्राम उप सरपंच भवानी शंकर पाण्डेय,पंच कोमल टोडर, दिनेश बघेल, अशोक मरावी ,जनपद पोर्तेजी, संतोषी राज, ममता बघेल पोर्ते,केशव साहू ,सुनीता साहू ,रोहित साहू , अश्वनी भास्कर ,रमेश राज,अब्दुल खान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments