धान खरीदी पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव मंजूर,चर्चा शुरू

धान खरीदी पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव मंजूर,चर्चा शुरू

रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र में दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने धान खरीदी पर विपक्ष की ओर से लाए गए स्थगन प्रसताव को मंजूर कर लिया। इसके साथ ही तुरंत ही धान खरीदी पर सदन में चर्चा शुरू हो गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

धान खरीदी पर चर्चा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। उल्लेखनीय ह कि, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रसताव रखते हुए कहा- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में भारी अव्यवस्था व्याप्त है। यह समझ से परे है कि, जानबूझकर अव्यवस्था कर रहे हैं या खरीदना ही नहीं चाहते, उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए हुए कहा कि, व्यवस्था ठीक नहीं है।

महंत ने रखा स्थगन प्रस्ताव
 महंत ने कहा कि, किसानों को भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। स्थगन प्रस्ताव स्वीकृत कर सदन में चर्चा कराई जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को ग्राह्य किया और विधानसभा में धान खरीदी को लेकर विपक्ष के स्थगन पर चर्चा शुरू हो गई।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments