परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के ग्राम पोंड में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सौर ऊर्जा योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाना है।कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कौशल्या कंवर, क्रेडा के उप अभियंता कैलाश मारकंडे एवं अशोक कुमार, वेंडर सूरज सिन्हा (सोलक्सी इको पावर सॉल्यूशन, गरियाबंद), निकिता साहू, अभिषेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए सूरज सिन्हा ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 40 से 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आम नागरिक आसानी से इसमें पंजीयन कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए पक्का मकान, छत की उपलब्धता और घरेलू बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सोलर पैनल लगने के बाद अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है, जिससे भविष्य में आय का अतिरिक्त साधन भी बन सकता है। ग्रामीणों ने योजना में रुचि दिखाते हुए आवेदन प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे।अंत में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments