नई दिल्ली : डुकाटी ने 2025 Ducati Panigale V2 और Ducati Streetfighter V2 मोटरसाइकिल के लिए एक सेफ्टी रिकॉल जारी किया है। यह रिकॉल ABS (Anti-lock Braking System) से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी समस्या के कारण किया गया है। इस बारे में जानकारी अमेरिका की वाहन सुरक्षा एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्ष संचालन (NHTSA) ने साझा की है। रिकॉल की वजह ABS वायरिंग असेंबली में हुई एक गलती है, जिसमें ABS पंप और कंट्रोल यूनिट के फ्यूज़ गलत तरीके से लगाए जा सकते हैं। इस समस्या के कारण ब्रेकिंग के दौरान आगे या पीछे का पहिया लॉक हो सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
तकनीकी समस्या क्या है?
Ducati का समाधान
Ducati North America ने बताया है कि प्रभावित मोटरसाइकिल को डीलरशिप पर लाकर ABS फ्यूज और उनके होल्डर की जांच की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे मुफ्त में ठीक किया जाएगा या जरूरी पार्ट्स बदले जाएंगे। कंपनी जनवरी 26, 2026 से मालिकों को नोटिफिकेशन लेटर भेजना शुरू करेगी। प्रभावित VIN नंबर NHTSA की वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं।
किन मॉडल्स पर असर पड़ा है?
इस रिकॉल में कुल 1,016 मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जिनमें से Ducati का अनुमान है कि सिर्फ 1.2 प्रतिशत यूनिट्स में ही वास्तव में यह समस्या होगी। इसमें 4 फरवरी 2025 से 23 मई 2025 के बीच बनी Ducati Panigale V2 की करीब 644 यूनिट और 31 मार्च 2025 से 12 जून 2025 की Ducati Streetfighter V2 की करीब 372 यूनिट शामिल है। फिलहाल Ducati India ने भारतीय बाजार में बिकने वाली Panigale V2 और Streetfighter V2 के लिए किसी भी तरह के रिकॉल की घोषणा नहीं की है।

Comments