जेपी नड्डा का बड़ा दावा,कांग्रेस ने माओवादियों के हाथों अपने ही साथियों को मरवाया

जेपी नड्डा का बड़ा दावा,कांग्रेस ने माओवादियों के हाथों अपने ही साथियों को मरवाया

नई दिल्ली :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि झीरम घाटी में कांग्रेस के नेताओं ने ही माओवादियों से अपने साथियों को मरवाने का काम किया।

यह पहली बार है जब भाजपा के किसी शीर्ष नेता ने छत्तीसगढ़ के झीरम कांड में कांग्रेसियों को सीधे कठघरे में खड़ा किया है। नड्डा ने कहा कि झीरम घाटी कांड की जानकारी कांग्रेस के लोगों के बीच थी। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो क्या होगा? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने माओवादियों का तुष्टीकरण किया है।

2026 तक माओवादियों की हिंसा हो जाएगी खत्म'

नड्डा ने जांजगीर चांपा में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने माओवादियों से देश को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। उनका दावा है कि मार्च 2026 तक माओवादी हिंसा समाप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

उन्होंने 2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का उल्लेख किया, जब 25 मई को माओवादियों ने झीरम घाटी में हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि माओवादी हिंसा से प्रभावित छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादियों को जड़ से मिटाने का प्रण लिया है।वर्तमान में ढाई हजार माओवादी मारे जा चुके हैं और 1853 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

नड्डा ने बलिदानियों का किया अपमान: भूपेश

नड्डा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी ने माओवादी हमलों में अपने नेताओं को खोया है और इस तरह के आरोप लगाना बलिदानियों का अपमान है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस माओवादी हमलों के पीछे के षड्यंत्र की जांच कराना चाहती थी, तब भाजपा ने कोर्ट के माध्यम से जांच क्यों रुकवाई? बघेल ने यह भी पूछा कि क्या वर्तमान सरकार झीरम घाटी हमले के कथित हमलावरों से इस गहरी साजिश के बारे में पूछताछ करेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments