बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से की हत्या

बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से की हत्या

बीजापुर :  जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया।

बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय घर के अन्य सदस्य दहशत में आ गए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

बताया जा रहा है कि पूनेम बुधरा पूर्व में नक्सली गतिविधियों से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुका था और पिछले कुछ समय से अपने गांव में ही रह रहा था। इसी वजह से उस पर मुखबिरी का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल गांव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की पुष्टि के बाद विस्तृत और अद्यतन जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments