रायगढ़ में बड़ा बवाल कोयला खदान को लेकर,महिलाओं ने टीआई को लातों से पीटा

रायगढ़ में बड़ा बवाल कोयला खदान को लेकर,महिलाओं ने टीआई को लातों से पीटा

रायगढ़ : तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरन प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

 

ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments