छुरा में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

छुरा में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : छुरा नगर में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल के द्वारा मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

रक्तदान शिविर के दौरान हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही। रक्तदाताओं का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इसके बाद सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। शिविर की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने आमजन से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से समाज में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं।

शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं अल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments