रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड

रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार में मिले ‘धोखे’ और प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने के गम में एक 30 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा लिया। नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन का शव 25 दिसंबर की रात उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

महज चार दिन पहले ही उसकी प्रेमिका ने किसी दूसरे युवक के साथ सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से अभिषेक गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए युवती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अभिषेक देवांगन और कोतरा रोड निवासी एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभिषेक के छोटे भाई पारस देवांगन के अनुसार, उसका बड़ा भाई उस युवती के साथ काफी समय से गंभीर रिश्ते में था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि युवती का कोई और भी प्रेमी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

अचानक कुछ दिन पहले युवती ने अभिषेक से बातचीत बंद कर दी और बिना किसी सूचना के दूसरे युवक के साथ विवाह कर लिया। प्रेमिका के इस फैसले ने अभिषेक को भीतर से तोड़ दिया था और वह खुद को संभाल नहीं पाया। 25 दिसंबर की रात जब पूरा शहर उत्सव के माहौल में था, तब अभिषेक ने अपने ही घर में आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतक के पिता संजय कुमार देवांगन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उस युवती से सच्चा प्रेम करता था और उसे उम्मीद नहीं थी कि उसे इस तरह का ‘धोखा’ मिलेगा।

पिता का आरोप है कि युवती की बेवफाई और अचानक की गई शादी ने अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाया। परिजनों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और मौखिक रूप से युवती को इस मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक ने तनाव और भावनात्मक टूटने के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त की है, इसलिए दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या से पहले दोनों के बीच कोई अंतिम बातचीत हुई थी या किसी प्रकार का सुसाइड नोट छोड़ा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और भावनात्मक असुरक्षा को लेकर समाज में चर्चा छेड़ दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments